2028 तक पूरे पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य का जायजा लिया
पटना मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2028 तक पूरी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और एजेंसी को तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। लोगों की सहूलियत के लिए बेली रोड पर जेडी वीमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो फुट ओवरब्रिज बनाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने बेली रोड पर इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्य देखे। कहा-परियोजना में गुणवत्ता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से कोई समझौता न हो। निर्माण स्थलों पर यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए ताकि दैनिक आवागमन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री शीला कुमारी, वरीय अधिकारी विनय कुमार, पंकज कुमार पाल, लोकेश कुमार सिंह, संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, प्रणव कुमार, अनिमेश कुमार पराशर, डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।
पटना मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2028 तक पूरी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और एजेंसी को तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। लोगों की सहूलियत के लिए बेली रोड पर जेडी वीमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो फुट ओवरब्रिज बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने बेली रोड पर इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्य देखे। कहा-परियोजना में गुणवत्ता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से कोई समझौता न हो। निर्माण स्थलों पर यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए ताकि दैनिक आवागमन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री शीला कुमारी, वरीय अधिकारी विनय कुमार, पंकज कुमार पाल, लोकेश कुमार सिंह, संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, प्रणव कुमार, अनिमेश कुमार पराशर, डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।
बेली रोड : जेडी वीमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहा के पास फुट ओवरब्रिज बनेंगे
पटना मेट्रो : नेटवर्क की स्थिति
1. कुल नेटवर्क और स्टेशन : दो कॉरिडोर (दानापुर से पटना जंक्शन आैर पटना जंक्शन से नया बस अड्डा) में 30.91 किमी नेटवर्क और 24 स्टेशन हैं।
2 . प्रमुख इंटरचेंज : पटना जंक्शन और खेमनीचक स्टेशन रेड और ब्लू लाइन को आपस में जोड़ेंगे।
3. प्रायोरिटी कॉरिडोर : न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (बैरिया) से मलाही पकड़ी के बीच 3.6 किमी में 6 अक्टूबर 2025 से परिचालन जारी है।
4. पहला इंटरचेंज : दिसंबर 2026 तक पहला इंटरचेंज स्टेशन चालू करने का लक्ष्य है।
5. अंडरग्राउंड काम : कॉरिडोर-2 के 7.8 किमी भूमिगत में से 7.4 किमी टनलिंग पूरी हो चुकी है। मलाही पकड़ी रैंप से राजेंद्र नगर आैर आकाशवाणी के बीच काम अंतिम चरण में है।
रूट बदलाव : पटना जू के पास सुरंग अब जू परिसर के बजाय सड़क के ‘राइट ऑफ वे’ में होगी। स्टेशन को लोक भवन की तरफ शिफ्ट किया गया है।
तय समय और सुगम यातायात की दोहरी रणनीति
वर्ष 2028 की डेडलाइन तय होने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। बेली रोड पर दो नए फुट ओवरब्रिज बनने से पैदल यात्रियों को तुरंत बड़ी राहत मिलेगी। दिसंबर 2026 तक पहला इंटरचेंज चालू होने से दोनों कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे। इससे पटना शहर में सार्वजनिक यातायात और सुगम होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
