मैहर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव: नवरात्रि मेले तक रुकेंगी ट्रेनें
वैशाली,नवरात्रि मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक मिलेगी।
इन ट्रेनों में वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। वापसी में भी इन्हीं रूटों की ट्रेनें रुकेंगी। सभी ट्रेनें मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेंगी।
भक्तों को होगा फायदा
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था से बिहार सहित देश के कई हिस्सों से आने वाले भक्तों को फायदा होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और समय की जानकारी जरूर जांच लें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
