बरौनी के युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बेगूसराय,नगर परिषद बरौनी के वार्ड 10 निवासी मोहम्मद इरशाद (30) की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उनका शव बरौनी स्थित घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने उनकी मौत को लेकर हमला करके हत्या करने की आशंका जताई है।
इरशाद दिल्ली में ऑनलाइन कंबल कंपनी में डिलीवरी बॉय थे। 5 अक्टूबर की देर रात वह काम से घर नहीं लौटे। दिल्ली में पढ़ रहे उनके छोटे भाई मोहम्मद इरफान ने तलाश शुरू कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि एक घायल युवक को सड़क दुर्घटना के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। इरफान ने अस्पताल पहुंचकर अपने भाई इरशाद की पहचान की। गंभीर हालत में शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों ने सड़क दुर्घटना की बात पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इरशाद की स्कूटी पर दुर्घटना के निशान नहीं थे, जबकि उनके सिर और चेहरे पर कई जगह कटने के निशान मिले। परिवार को शक है कि उन पर धारदार हथियार से हमला हुआ, जिससे गंभीर चोट और ब्रेन हैमरेज हुआ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
