Begusarai

शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर झमटिया गंगा घाट पर जुटी लोगों की भीड़

बेगूसराय.बछवाड़ा,शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर शनिवार को मिथिलांचल के प्रसिद्ध झमटिया धाम गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से गंगा स्नान और पवित्र गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। हजारों भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। तट के शिवालय में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश स्थापना के लिए गंगा तट की पवित्र मिट्टी और गंगाजल लेकर घरों के लिए रवाना हुए। घाट परिसर दिनभर हर-हर गंगे, हर-हर महादेव, जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। इलाका भक्तिमय रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों श्रद्धालु ट्रेन, बस, निजी वाहनों से झमटिया पहुंचे। भीड़ के कारण बछवाड़ा रेलवे स्टेशन से झमटिया गंगा घाट तक दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं और वाहनों के दबाव से एनएच-28 पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। छोटे-बड़े वाहन घंटों रेंगते रहे। सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं। यात्रियों और राहगीरों को परेशानी हुई। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने एनएच-28 पार कराने के दौरान पुलिस बल तैनात किया। गंगा तट पर सुरक्षा में लापरवाही दिखी। जलस्तर अधिक होने के बाद भी घाट पर गोताखोरों जैसी ठोस व्यवस्था नहीं रही।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *