कोनैला में कई घरो में वर्षा का पानी घुसने से जलजमाव,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के कोनैला वार्ड संख्या दो में कई घरो में वर्षा का पानी घुसने से जलजमाव हो गया.जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने इसकी शिकायत की.परन्तु पानी नहीं निकाला गया.मिसर महतो, विमल महतो, राजेश महतो, सुंदेशर महतो सहित टोला के अन्य कई घरों में वर्षा का पानी घुसने से घरों में जलजमाव होने का कारण मुख्य सड़क में जलनिकासी के लिए बने पुलिया को मिट्टी से भर देना बताया गया.
ग्रामीण स्तर पर बात नहीं बनने पर प्रभावितों ने बीडीओ एवं पथ निर्माण विभाग से संपर्क किया. बीडीओ ने अपने स्तर से पहल भी की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.इसके बाद टोला के लोगों ने दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ को गांव में आरा मिल के पास जाम कर दिया.जिससे उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हुआ एवं वाहन चालकों के साथ ही अन्य लोगों को भी परेशानी हुई.सड़क जाम रहने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से पुलिया के नीचे से मिट्टी हटवाकर जलनिकासी शुरू कराने के साथ ही जाम भी समाप्त कराया तब जाकर यातायात शुरू हो सका.