दलसिंहसराय:320 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बम्बइया हरलाल से पुलिस ने बोरा में छुपा कर रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.एल.टी.एफ टीम के एसआई विजय कुमार व राज कुमार पासवान ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि दलसिंहसराय के बम्बइया हरलाल में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार हो रहा है.सुचना पर थाना को सुचना देते हुए टीम द्वारा छापेमारी कि गई.
जिसमें पुल के निचे झाड़ी में छुपा कर रखा बोरा में बिदेशी शराब कि बोतल और कार्टून मिला.वही पुलिस को देख कर भाग रहा एक बाईक सवार युवक को भी पुलिस ने पीछा कर पकड़ा.जिसे पूछताछ कि जा रही है.शराब और युवक को पकड़ कर थाना लाया गया. वही सभी बोतलों कि मिलान करने पर कुछ 320 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है.एल टी एफ टीम शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है.