Begusarai

सिमरिया सिक्स लेन पर 2 घंटे से लगा जाम:एंबुलेंस समेत वाहन ट्रैफिक में फंसे

बेगूसराय।बरौनी प्रखंड के सिमरिया सिक्स लेन से बिहट तक भीषण जाम लग गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह से रुक गया है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।कई मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और एंबुलेंस पिछले दो घंटे से अधिक समय से इस जाम में फंसी हुई हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भीषण जाम और धूप के बीच एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं। गर्मी और जाम से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से तुरंत दखल देने और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस लगाने की मांग की है, ताकि जाम खुल सके और आवागमन फिर से शुरू हो।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *