बाइक पर आए बदमाशों ने दूध वर्कुलर पर किया ताबड़तोड़ फायरिंग,दहशत,पहुंची पुलिस, खोखा बरामद
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बम्बईया हरलाल स्थित वार्ड संख्या 6 में सुधा डेयरी के दूध समिति सह वर्कुलर सेंटर पर बुधवार बाईक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया.वही रास्ते पर ट्रैक्टर लगाने को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है. पुलिस मामले की छनबीन में जुटी है.
बताया जाता है कि तीन-चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने सेंटर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.अचानक हुई फायरिंग से सेंटर पर मौजूद महिला कर्मियों और अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई.लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बदमाश कुछ देर तक सेंटर के आसपास रहे और इसके बाद फायरिंग करते हुए वहां से निकल गए.
सूचना पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस टीम के साथ डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली.जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जाँच करने में जुट गई,ताकि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके.पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और फायरिंग किस उद्देश्य से की गई.वही संचालक अमित झा ने बताया वह बथान में थे जब गोली चलने की आवाज सुने तो आये तो देखा आधा दर्जन बाईक पर सवार बदमाश सब हथियार रखे हुए थे और गोली चला रहे थे.मुझपर भी पिस्टल तान दिया जिसके बाद वह जान बचा कर भाग गए.
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी है.रास्ते पर ट्रैक्टर लगाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है.पूर्व में दोनों पक्षों में विवाद था.घटनास्थल से अभी तक एक खोखा बरामद किया गया है.आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
