Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:वोट चोरी के विरोध में इंडिया महागठबंधन का हुंकार मार्च, पुतला दहन

दलसिंहसराय,इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वोट चोरी, लोकतंत्र एवं संविधान पर कथित हमले के विरोध में दलसिंहसराय में हुंकार मार्च निकाला. मार्च महावीर चौक से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एनएच-28 तक पहुंचा.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी बंद करो” और “लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे” सहित कई नारे लगाए.सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबीर हुसैन, उदयकेतु चौधरी, नीलम देवी, उदय कुमार, विनोद कुमार समीर, राज दीपक एवं शंकर राम ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

 

 

वही वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की.मौके पर चंदन प्रसाद,नितीश कुमार, प्रमोद राय, नंद किशोर महतो, मो. इफ्तेखार, मो. गबर, अरविंद राय, पुज्य कुमार, मो.गुलशेर, राम कुमार राय, चंदन कुमार,गोपाल प्रसाद,अवधेश कुमार साह, शशि रंजन कुमार सहित महागठबंधन के कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *