शिवम झा शांडिल्य बने एलआईबी के मुख्य समन्वयक :आईपीएस ने जिम्मेदारी सौंपी
भागलपुर के सन्हौला प्रखंड के पोठिया गांव के शिवम झा शांडिल्य को लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) का मुख्य समन्वयक बनाया गया है। सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्हें पूरे भागलपुर जिले में अभियान चलाने और उसका समन्वय करने की जिम्मेदारी मिली है.एलआईबी के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने शिवम को यह जिम्मेदारी दी है। वे संगठन के मार्गदर्शन में भागलपुर में अभियान चलाएंगे और युवाओं को इससे जोड़ेंगे।
यह नई जिम्मेदारी मिलने से शिवम के गांव पोठिया और सन्हौला इलाके के लोगों में खुशी है। इसे युवाओं के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है। शिवम का लक्ष्य भागलपुर में अभियान को बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ना है।शिवम झा शांडिल्य ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को जोड़कर सामाजिक बदलाव और बिहार के विकास से जुड़े अभियानों को मजबूत किया जाएगा।