दुर्गापूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,DJ पर रोक,पूजा पंडाल में CCTV लगाना जरूरी
दलसिंहसराय,थाना परिसर में सोमवार को आगामी दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता डीएसपी विवेक कुमार ने किया.इसमें अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार,बीडीओ राजीव कुमार,सीओ मो.जमशेद और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम समेत विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
बैठक में अधिकारियों ने आगामी पर्व को सौहार्दपूर्ण और गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. डीएसपी विवेक कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा समाजिक और धार्मिक आस्था का पर्व है.ऐसे में सभी वर्गों की जिम्मेदारी है कि इसे शांतिपूर्ण और संयमित तरीके से संपन्न किया जाए.उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की बात कही.साथ ही सभी पूजा समितियों को पंडालो मे सीसीटीवी कैमरा,व्हाट्सप्प ग्रूप बना कर सभी मेंबर को जोड़ने,फायर सेफ्टी उपकरण,बिजली के तारों को कवर करना सहित विभिन्न पूजा समितियों को लाई सेंस लेना अनिवार्य है.
सीओ मो.जमशेद ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.वहींअवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार
ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि पुलिस प्रशासन चौक-चौराहों पर गश्ती और कड़ी निगरानी रखेगा.किसी भी असामाजिक तत्व पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.साथ ही पंडालो मे फ्लेक्स लगाकर इमरजेंसी नम्बर लगाकर रखे.पंडालो मे हर कार्यकर्ताओं का बैच हो जिससे उसकी पहचान हो सके. डीजे पूर्ण रुपेण प्रतिबन्धित रहेगी.बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुशील कुमार सुरेखा,पूजा समिति के सुनील कुमार बमबम,अनिल सोनी,पवन कुमार,संजय कुमार, नीरज ठाकुर सहित उपस्थित पूजा समिति के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
