Dalsinghsarai

मुसहरी से मुरलीधर कुंआ जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से लोग परेशान,मरम्मत का किया मांग

दलसिंहसराय,नगर परिषद दलसिंहसराय के वार्ड संख्या 03 अंतर्गत मुसहरी से मुरलीधर कुंआ जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है.सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं.बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे यह मार्ग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो रहा है.इस मार्ग पर आए दिन कोई न कोई राहगीर या दुपहिया चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय निवासियों और आवागमन करने वाले लोगों को हर समय किसी बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता है.इसे लेकर वार्ड संख्या 03 के निवासी दीपक कुमार,गौतम कुमार,सुधीर कुमार,आकाश कुमार,कौशलेन्द्र पंडित, राजा रौशन,अमित कुमार, प्रदीप दास, मुकेश कुमार,रोशन कुमार,दिनेश कुमार, रंजना देवी,आर्यन कुमार,रिहमा कुमारी,किरन देवी,मनीष कुमार सिंह,सप्पन कुमार सहित अन्य लोगों ने कुछ दिन पूर्व नगर परिषद को आवेदन देकर जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के गड्ढों में जल्द से जल्द राबिस (ईंट का चूरा/मलबा) या अन्य उपयुक्त सामग्री डलवाकर मरम्मत कराने की मांग किया था.

 

 

ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके.परन्तु नप प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान नहीं करने पर लोगों ने आक्रोश का माहौल है.लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो लोग आंदोलन करेंगे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *