Dalsinghsarai

डीएलएड परीक्षा परिणाम में आर एल महतो कॉलेज ने लहराया परचम,खुशी कुमारी ने 91.7% अंक के साथ बनी कॉलेज टॉपर

दलसिंहसराय, राम लखन महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के डीएलएड कोर्स सत्र 2024-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के टॉप रैंक के छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा गत दिनों घोषित इस रिजल्ट में अपना परचम लहराते हुये महाविद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने 91.7% अंक लेकर कॉलेज टॉपर बनी.वहीं निशा भारती एवं पल्लवी कुमारी ने 90.8% अंक लेकर द्वितीय, ऊषा कुमारी ने 90.5% अंक लेकर तृतीय, राधा कुमारी ने 90.4% अंक लेकर चतुर्थ व सालेहा परवीन ने 90.3% अंक लाकर पांचवा स्थान की टॉपर बनी.महाविद्यालय टॉप टेन में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं में भारती कुमारी ने 90.1%, प्रीति कुमारी ने 90%, शहाना परवीन ने 89.9%, ब्यूटी कुमारी व लक्ष्मी कुमारी ने 89.8% एवं सपना कुमारी ने 89.7% प्राप्तांक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन टॉपर छात्राओं को महाविद्यालय में ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.मंच संचालन लेक्चर राजेश कुमार गिरी के द्वारा किया गया. प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठने में सहायता प्रदान करती हैं.विभागाध्यक्ष डॉ. इमामुद्दीन ने कहा कि परीक्षा में परिश्रम से ही सुख और समृद्धि के अंकुर फूटते हैं, इसीलिए परिश्रम के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहें. टॉपर खुशी कुमारी ने बताया कि वो परीक्षा परिणाम से काफी खुश है.उन्होंने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी बहुत ही बारीकी व अच्छे ढंग से की थी.

 

 

 

मौके पर कुमारी दीपा,रूपम कुमारी,योगेश कुमार,हसन रजा अंसारी,आकांक्षा कुमारी,सर्वेश सुमन, डॉ. निर्मल कुमार चंचल, उमा शंकर चंदन, मनोज कुमार, डॉ. आदित्य राज, पल्लव पारस, रूपक कौशल, संतोष सुमन, अजय शर्मा सहित अन्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके की कामना किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *