शकुंतला टीवीएस में तीन नए मॉडलों का विधायक ने किया अनावरण
दलसिंहसराय,शहर के टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस में टीवीएस मोटर कंपनी के तीन नए मॉडलों का भव्य अनावरण पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने किया.त्योहारी मौसम को देखते हुए कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपाचे आरटीआर 160 2वी, जुपिटर 110 ड्युअल-टोन और आईक्यूब मिलियनआर एडिशन को बाजार में उतारा है.इस मौके पर बताया गया कि अपाचे आरटीआर 160 2वी के नए उच्च श्रेणी वाले मॉडल में ड्युअल-चैनल एबीएस के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस) जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधा दी गई है.वहीं, लोकप्रिय जुपिटर 110 को नए ड्युअल-टोन रूप में पेश किया गया है.इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए आईक्यूब मिलियनआर एडिशन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है.
शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि तीनों नए मॉडल शोरूम में उपलब्ध हैं.ग्राहक शोरूम पहुंचकर नए मॉडलों की जानकारी लेने के साथ टेस्ट राइड भी कर सकते हैं.उन्होंने बताया कि शुरुआती 10 बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को विशेष ऑफर के तहत 2100 रुपये की नकद छूट और फुल टैंक पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही फाइनेंस में जीरो डाउनपेमेंट से लेकर जीरो इंटरेस्ट तक की सुविधा उपलब्ध है.उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम में ग्राहकों को बेहतर विकल्प और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन नए मॉडलों को पेश किया गया है.शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों से विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है.मौके पर शो रूम के सभी कर्मी मौजूद थे.