Dalsinghsarai

बसढिया में राष्ट्रीय साइकिल यात्रा के तहत जन संवाद, जल-पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दलसिंहसराय,प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बसढिया में पंचायत भवन में राष्ट्रीय साइकिल यात्रा के क्रम में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का आयोजन नेचर नेटवर्क संस्था द्वारा पद्म भूषण व पद्म डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में किया गया. अध्यक्षता मुखिया हेमंत कुमार सहनी ने की,जबकि संचालन प्रमोद कुमार राय ने किया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदायों के साथ संवाद स्थापित कर जल संरक्षण, नदी संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, जीवन शैली एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है.यह यात्रा जनकपुर (नेपाल) से प्रारंभ होकर देहरादून (उत्तराखंड) तक आयोजित की जाएगी.इस दौरान आगंतुक अतिथियों का स्वागत मुखिया द्वारा पाग, माला एवं चादर से किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर सरपंच महेश साह,उप मुखिया गौतम झा, उप सरपंच विश्वनाथ राय,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक सहायक विकास आर्य,पंचायत सचिव मनोज चौधरी,रोजगार सेवक बबलू कुमार, इंदिरा आवास सहायक हेमंत कुमार सिंह,स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार, वार्ड सदस्य विनोद पासवान, सुबोध कुमार ठाकुर,पंकज कुमार साह, सीता देवी,नीरज ठाकुर,मुखिया महेश्वर राम,शिव नारायण सिंह, अमरजीत सहनी सहित सभी स्वच्छता कर्मी, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *