Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:स्पेशल मेगा टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को किया सम्मानित

दलसिंहसराय,शहर के शिक्षा विहार भटगामा के सभागार में आयोजित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत तथा शिक्षा विहार एजुकेशनल ट्रस्ट भटगामा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी दिवस पखबाड़ा के समापन समारोह में स्पेशल मेगा टेस्ट का आयोजन किया गया.जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को समारोह के मुख्य अतिथि तथा न्यास के उत्तर बिहार प्रांत के प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रो. पी. के. झा “प्रेम” ने मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो प्रेम ने कहा कि हिन्दी भाषा में तैयारी कर भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त किया जा सकता हैं.समारोह में लगभग दो सौ से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से वेद प्रकाश ,रवि कुमार तथा करुणा कुमारी को शिक्षा विहार के निदेशक तथा न्यास के जिला संयोजक सुशांत चन्द्र मिश्र ने नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया.इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.मौके पर संस्थान के सह निदेशक प्रीति प्रियदर्शीनी, बीरेंद्र कुमार, बिपुल कुमार, नूतन कुमारी आदि उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *