Samastipur

लाइसेंसी राइफल चोरी:जन सुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह गिरफ्तार

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने लाइसेंसी राइफल चोरी होने का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में अंदौल निवासी और जन सुराज के पूर्व जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार बरामदगी से जुड़े मामले की अग्रतर जांच के दौरान सामने आये साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के मुताबिक, छह जून 2025 को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सरोज सिंह के घर छापेमारी की थी. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध एवं प्रतिबंधित हथियारों के साथ एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गयी थी.

 

जांच में राज कपूर सिंह की राइफल होने की जानकारी

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बरामद लाइसेंसी राइफल राज कपूर सिंह की थी. पुलिस के अनुसार, राइफल की अनुज्ञप्ति संख्या 7550/एनएल/डीएमआआर है. पुलिस का दावा है कि राज कपूर सिंह ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपनी लाइसेंसी राइफल सरोज सिंह को उपलब्ध करायी थी.

 

राइफल सरोज सिंह के घर से बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद राज कपूर सिंह ने प्रशासन को गुमराह करने के उद्देश्य से न्यायालय में राइफल चोरी होने को लेकर परिवाद दायर किया. इसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया.

 

भौतिक सत्यापन में वही राइफल मिली

बाद में न्यायालय के आदेश पर कांड संख्या 113/25 में जब्त राइफल का भौतिक सत्यापन कराया गया. पुलिस के अनुसार, सत्यापन में राइफल नंबर 166109096 वही राइफल पायी गयी, जिसे चोरी का बताया गया था.इसके बाद अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी के मुकदमे को असत्य पाया. पुलिस का दावा है कि कांड संख्या 113/25 में राज कपूर सिंह की संलिप्तता के साक्ष्य सामने आये. इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *