Samastipur

“11 हजार वोल्ट की चपेट में झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत,स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर: सरायरंजन प्रखंड के किशनपुर पंचायत स्थित आरा मिल के निकट 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे बिजली विभाग के मानव बल कंचन कुमार (26) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी महेंद्र साह के पुत्र थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रविवार की शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग को लेकर एसएच-88 जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

 

शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़े थे कंचन

बताया जाता है कि एक अक्टूबर को कंचन कुमार किशनपुर आरा मिल के निकट बिजली लाइन पर काम करने के लिए शटडाउन लेने के बाद बिजली के खंभे पर चढ़े थे. इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गयी. इससे वह 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये.

 

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया. चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार, 4 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.कंचन गांधी चौक फीडर के चकल्लशाही सेक्शन में मानव बल के रूप में कार्यरत थे.

 

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी, जिससे लोगों में आक्रोश है.आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एसएच-88 जाम कर दिया. सूचना मिलने पर सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.

 

सात माह पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती

बताया गया कि कंचन कुमार की शादी करीब सात माह पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उनकी पत्नी गर्भवती हैं. पति की मौत की खबर से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *