Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:एन एच 28 पर अवैध ट्रक पार्किंग से हादसे का खतरा, कार्रवाई की मांग

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शिव मंदिर ढेपुरा से सरदारगंज चौक तक एन एच -28 पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दर्जनों ट्रकों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती रहती है.मुख्य हाईवे पर सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.स्थानीय लोगों ने बताया कि दर्जनों ट्रक सड़क पर ही अवैध तरीके से खड़े रहते है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दो लेन की सड़क पर ट्रकों के कब्जे के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो जाती है,जिससे बाइक सवार और छोटे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है.स्थानीय लोगों ने दलसिंहसराय प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अविलंब इन अवैध रूप से खड़े ट्रकों को हटाया जाए और नियमित रूप से कार्रवाई की जाए.

 

 

बताते चले कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले ही अभियान चला कर इन ट्रक चालकों पर जुर्माना लगाया गया था.कुछ दिन बाद ही सड़क का हाल फिर से उसी तरह हो गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *