Patna

दिल्ली से पटना का विमान किराया 20000 रुपया:सामान्य दिनों के मुकाबले 3 गुना तक महंगा

पटना,दीपावली और छठ महापर्व पर परदेस से घर लौटने वालों की जेब पर हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। 8 नवंबर को दीपावली और 15 नवंबर को छठ है। 7 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों से पटना आने वाली उड़ानों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक महंगा होकर 17 हजार से 28 हजार तक पहुंच गया है। त्योहारी सीजन में एकाएक बढ़ी डिमांड और एटीएफ (हवाई ईंधन) की दरों में इजाफे के चलते एयरलाइंस ने डायनेमिक फेयर के तहत किराया में भारी बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के किराए पर लगी कैप को हटा दिया है। इस वजह से एयरलाइंस की मनमानी से यात्री हलकान हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

20 नवंबर तक नॉर्मल होने की संभावना

 

ममता ट्रैवल्स के मैनेजर कुमुद रंजन ने बताया कि दीपावली और छठ में लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों से घर आते हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। त्योहारों की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आएंगी, मांग बढ़ने के साथ विमान किराया चार गुना तक बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर के बाद किराया नॉर्मल हो सकता है।

 

7 नवंबर का किराया

 

अहमदाबाद-पटना25,000 से 28,000, बेंगलुरु-पटना 22,000 से 24,000, चेन्नई-पटना 21,000 से 23,000, मुंबई-पटना 20,000 से 22,000, दिल्ली-पटना 17,000 से 20,000।

 

प्रमुख एयरलाइंस का रूटवार किराया

 

एयरलाइंस सेक्टर किराया (₹)

एयर इंडिया दिल्ली-पटना 19,048

इंडिगो दिल्ली-पटना 18,291

एयर इंडिया अहमदाबाद-पटना 27,845

इंडिगो अहमदाबाद-पटना 22,800

एयर इंडिया बेंगलुरु-पटना 24,628

इंडिगो चेन्नई-पटना 24,214

इंडिगो बेंगलुरु-पटना 25,685

एयर इंडिया मुंबई-पटना 22,718

स्पाइसजेट मुंबई-पटना 21,535

एयर इंडिया चेन्नई-पटना 23,054

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *