Samastipur

समस्तीपुर से हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, जयनगर-हावड़ा भी प्रभावित

समस्तीपुर: राजेंद्र सेतु पर चल रहे निर्माण कार्य का असर हावड़ा जाने वाली रेल रूट पर और बढ़ गया है. समस्तीपुर से गुजरने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस सहित हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहीं. इसके अलावा भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कमला गंगा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्टेशन पहुंचे यात्री, ट्रेनें नहीं मिलने से परेशानी

ट्रेन रद्द रहने के कारण यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद भी अपनी आगे की यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे हैं. हावड़ा रूट की ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है.

 

रेलवे के अनुसार, बुधवार को भी इसका असर और बढ़ेगा और कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.

 

आज प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहने वाली ट्रेनें

13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस

13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस

13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस

13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस

13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस

13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस

13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस

13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस

13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस

15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस

15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस

15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *