Vaishali

हाजीपुर-जंदाहा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम

वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय चंद्रीप पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।17 अगस्त को मोहना चौक के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार सुबह पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साइकिल से घर लौट रहे थे, बाइक ने मारी टक्कर

 

चंद्रीप पासवान तीसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रुकुंदपुर गांव के रहने वाले थे। 17 अगस्त को वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहना चौक के पास एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

112 पुलिस ने पहुंचाया जंदाहा पीएचसी

 

हादसे के बाद सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चंद्रीप पासवान को जंदाहा पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें पटना रेफर किया गया।परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

तीन बेटियां और दो बेटों के पिता थे

 

मृतक के बड़े बेटे पप्पू पासवान ने बताया कि उनके पिता कोलकाता में काम करते थे और करीब तीन महीने पहले ही घर लौटे थे। परिवार में उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं।चंद्रीप पासवान की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *