Begusarai

NH-28 के बरौनी जीरोमाइल ओवरब्रिज पर बने गहरे गड्ढे:रोज हो रहे हादसे

बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (NH-28) पर बरौनी जीरोमाइल ओवरब्रिज इन दिनों हादसों का अड्डा बन गया है। यहां बने दो-दो फीट गहरे गड्ढे रोजाना बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कई मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं और घायल हुए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छोटे वाहनों के चेसिस गड्ढों से टकराकर खराब हो रहे हैं, वहीं बड़े ट्रकों के कारण घंटों जाम लगता है। हैरानी की बात है कि NHAI का दफ्तर इसी ओवरब्रिज के पास है।स्थानीय लोगों में प्रशासन और NHAI के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से ओवरब्रिज की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *