Samastipur

समस्तीपुर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,अलर्ट जारी 

समस्तीपुर बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है. कई जगहों पर दिन में धूप भी निकल सकती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में येलो अलर्ट जारी किया है.स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

अर्नब के असर से 26 जिलों में ज्यादा बारिश

साइक्लोन ‘अर्नब’ के प्रभाव से बिहार के 26 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसके बावजूद राज्य में मानसून की कुल बारिश अब भी सामान्य से 31 फीसदी कम है.27 सितंबर तक बिहार में सामान्य तौर पर 975.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले 677.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है.

 

बीते 24 घंटे में पश्चिम चंपारण में सबसे ज्यादा 78.2 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 2014 फीसदी अधिक है. शिवहर में 67 मिमी और सीतामढ़ी में 60.3 मिमी बारिश दर्ज की गई.पूर्वी चंपारण में 31.9 मिमी, गोपालगंज में 39.4 मिमी और सीवान में 51 मिमी बारिश हुई. मधुबनी में 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

 

पटना में भी 22.9 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 231 फीसदी अधिक है. बक्सर में 23.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 1116 फीसदी अधिक है.

 

गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा

बारिश के बीच गंगा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है. बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में जलस्तर 2 सेंटीमीटर बढ़ा है. इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है.नेपाल के तराई क्षेत्र में जारी बारिश का असर गंडक और कोसी नदियों पर भी दिख रहा है. दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में चिंता बढ़ी है. करीब 17 जिलों के कई गांव प्रभावित हुए हैं. कई जगहों पर घरों में पानी घुसने की भी सूचना है.

 

मानसून अब कमजोर पड़ने लगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून की गतिविधि सामान्य तौर पर कमजोर होने लगती है. बिहार में भी अब बारिश का दायरा सीमित हो रहा है.स्थानीय स्तर पर बने बादल और वातावरण में मौजूद नमी से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान तेज हवाओं से तापमान में थोड़ी गिरावट भी महसूस हो सकती है.

 

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

पटना में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. दिन में धूप निकल सकती है. हालांकि, बीच-बीच में बादल भी छाए रह सकते हैं. पटना में फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *