Samastipur

गिरफ्तारी से पहले कोर्ट पहुंचा छात्रा यौन शोषण का आरोपी चंदन बाबा,पुलिस ने वारंट के लिए दिया आवेदन

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में B.Ed छात्रा के यौन शोषण के आरोप से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहे आरोपी शिक्षक व योगाश्रम संचालक चंदन कुमार उर्फ चंदन बाबा ने पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. वहीं पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट लेने की तैयारी में है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में वारंट का आवेदन दिया गया है. वारंट मिलने के बाद उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जायेगी.

 

छात्रा के गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी अपग्रेड मिडिल स्कूल बसौना में शिक्षक है और योगाश्रम का संचालन करता है. आरोप है कि सिंघियाघाट में आयोजित एक योग शिविर के दौरान आरोपी ने B.Ed की छात्रा को अपने संपर्क में लिया. प्राथमिकी में छात्रा ने लंबे समय तक यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया है.

 

मामले में आरोपी की पत्नी का नाम भी प्राथमिकी में होने की बात सामने आयी है. आरोप है कि पटना के एक होटल में आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को भरोसे में लिया और बाद में उसे अपने पति के हवाले कर दिया. इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है.

 

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ. परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गये. अल्ट्रासाउंड जांच में उसके चार माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आयी. इसके बाद पीड़िता की मां ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

 

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा आरोपी

FIR दर्ज होने के बाद से चंदन कुमार उर्फ चंदन बाबा फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. इसी बीच आरोपी की ओर से पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल किये जाने की जानकारी सामने आयी है.

 

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से वारंट मिलने के बाद आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जायेगी. मामले में पुलिस प्राथमिकी में दर्ज आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *