एनयूएसआरएल के शोधार्थी दलसिंहसराय निवासी सौरभ को पीएच.डी. की उपाधि मिली,दिया बधाई
दलसिंहसराय,शहर के लोकनाथपुर निवासी राजेश पासवान के पुत्र सौरभ कुमार को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है. इसे लेकर परिजनों व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. राजेश पासवान ने बताया कि सौभव सीएच स्कुल दलसिंहसराय में पढ़ाई पूरी कर आगे कि पढ़ाई के लिए नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ,रांची के शोधार्थी छात्र था.सौरभ कुमार ने “जेंडर बेस्ड विलेंस इन द कांटेक्स्ट ऑफ़ विमेंस राइट टू हेल्थ इन इंडिया :ए क्रिटिकल स्टडी “विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है.
उनका यह शोध कार्य प्रो. (डॉ.) संगीता लाहा के निर्देशन एवं डॉ. श्रीमानशु दाश के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ.विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल के अनुमोदन के बाद उन्हें पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई.सौरभ कुमार ने 2021 को पीएच.डी. में नामांकन लिया था और दिनांक 26 सितंबर 2026 को उन्हें पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई.
उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभात कुमार वर्मा,शम्भु प्रसाद,चन्दन प्रसाद, गौरी शंकर,श्रवण पोद्दार, विजय कुमार, श्रवण महतो, धीरज कुमार, वार्ड पार्षद संजय कुमार पासवान, राजकुमार पासवान, अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, रमन कुमार,सौरभ कुमार सोनी, विजय कुमार गौतम, धनेश्वर दास, मनोज पोद्दार राहुल कुमार ने बधाई दिया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
