Samastipur

कल्याणपुर में SDO ने निजी अस्पतालों पर की कार्रवाई:दो OT सील किए, 5 नवजात मिले

Samastipur,कल्याणपुर..स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राकेश कुमार गुरुवार को कल्याणपुर पहुंचे। उनकी अचानक हुई कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हलचल मच गई। लोगों की शिकायतों के आधार पर की गई इस जांच में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद SDO के निर्देश पर एक निजी अस्पताल के दो ऑपरेशन थिएटर (OT) और एक डॉक्टर चैंबर को वहीं सील कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कल्याणपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर स्थित शांति हॉस्पिटल की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा और अव्यवस्था सामने आई। अस्पताल में किसी योग्य विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम का लेटरपैड भी नहीं था।

 

 

 

मरीजों का इलाज आयुष डॉक्टर के भरोसे चल रहा था। इसे मरीजों की जान से खिलवाड़ मानते हुए प्रशासनिक टीम ने तुरंत डॉक्टर चैंबर और दो ऑपरेशन थिएटरों को सील कर दिया।अस्पताल में पांच नवजात शिशु भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए वहां कोई शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) नहीं था। अस्पताल चलाने और योग्य डॉक्टरों को रखने के बारे में संचालक कोई ठीक जवाब या कागज नहीं दिखा सके।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *