Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को मारा टक्कर, हुई मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एस.एच 88 मालपुर पूर्वांरी पट्टी पंचायत के ब्रह्म स्थान के पास गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक 15 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मारा.जिसमें युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान मालपुर वार्ड 7,यादव टोला निवासी परमानंद यादव के पुत्र दीपक कुमार (15) के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार मृतक किसी काम से बाहर गया था.वह घर जा रहा था.तभी रोसड़ा से दलसिंहसराय की ओर आरही ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.बारिश के बिच पहुँचे स्थानीय लोगों की मदद से जख़्मी युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया गया.जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषत कर दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जप्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजनें की प्रक्रिया में जुट गई.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।