Samastipur

मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम:पटना में 14.4 मिमी बरसा पानी

पटना,देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार शाम से मौसम अचानक बदला। गुरुवार को भी पटना समेत राज्यभर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे गर्मी से राहत मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम केंद्र के अनुसार, पटना में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 25.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शाम 5:30 बजे तक 14.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश खगड़िया में 74.0 मिमी हुई। कई अन्य स्थानों पर भी 40-50 मिमी या उससे अधिक बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। 27 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

 

बारिश थमते ही 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

 

लगातार बारिश की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। 28 सितंबर से बारिश थमने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

 

 

जानिए… अचानक क्यों बदला मौसम

 

मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह बिहार के ऊपर कोई स्थानीय सिस्टम नहीं, बल्कि बंगाल की खाड़ी में उठा डीप डिप्रेशन है। 22 सितंबर को खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 सितंबर की रात दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश के तट को 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर गया।

 

तट पार कर कमजोर हुआ यह कम दबाव का क्षेत्र अब मध्यप्रदेश होते उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी सिस्टम के साथ आ रही भारी नमी बिहार तक पहुंच रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और इस सिस्टम के टकराव से बिहार और पूर्वी यूपी में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

 

आगे क्या

 

25 सितंबर : उत्तर-पश्चिम और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी।

26 सितंबर : राज्यभर में बादलों का डेरा रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी तो अधिकतर जगहों पर मध्यम बारिश के आसार।

27 सितंबर : बारिश का जोर थोड़ा कम होगा, लेकिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *