गुदरी पुल के पास बाइक की डिक्की तोड़ 45 हजार नगद सहित पासबुक उड़ाया
दलसिंहसराय,शहर के गुदरी पुल के पास से बाईक कि डिक्की तोड़ उच्चक्को ने 45 हजार नगद सहित पासबुक लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के कमरावं वार्ड-3 निवासी जागेश्वर महतो के पुत्र मुनेश्वर प्रसाद महतो ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.आवेदन में उन्होंने बताया है कि उन्होंने ए.डी.बी बैंक दलसिंहसराय से 50,000 (पचास हजार) रुपये निकाले थे.5,000 रुपये मार्केटिंग के लिए वह बैग के पॉकेट में रखे और शेष 45,000 रुपये दो पासबुक के साथ बाइक की डिक्की में रखे लॉक कर दियें.
घर जाने के दौरान उन्होंने फल खरीदने के लिए गुदरी पुल के पास गाड़ी लगाकर फल दुकान पर गए. फल खरीद कर वापस आया तो देखा कि गाड़ी की डिक्की खुली हुई है.जब देखा तो सामान पासबुक एवं रुपया गायब था.जिससे प्रतीक हो रहा था कि अज्ञात उच्चक्को द्वारा 45,000 रुपया एवं पासबुक लेकर फरार हो गया.पीड़ित ने थानाध्यक्ष से जाँच कर करवाई करने करने कि बात कही.वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पुरे मामले कि छानबीन में जुट गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों दो छिंतई गिरोह के दो सदस्य को पब्लिक द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया था.लेकिन छिंतई व डिक्की तोड़ कर पैसा निकालने कि घटना में कमी नहीं आई है. जिससे पुलिसा गस्ती पर भी सवाल उठ रहा है.इतने चेकिंग और गश्ती के बाद भी बदमाश कैसे घटना को अंजाम देकर भाग जाते है. जबकि पिछले कुछ महीनो से इस तरह कि घटना एक दो दिन बिच कर के घट रही है.कई चेन छिंतई घटना में बदमाश के चेहरे भी साफ साफ नजर आरही है.परन्तु ऐसा प्रतीक होता है कि ऐसी घटना में पुलिस सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर सो जाती है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
