दलसिंहसराय:आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया सड़क जाम
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के बुलाकिपुर पंचायत के मकदमपुर वार्ड संख्या 4 में बीते एक सप्ताह से नल जल का मोटर खराब रहने के कारण मंगलवार को लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर आगया.वार्ड दर्जनों लोगो ने पानी नहीं मिलने के कारण दलसिंहसराय – समस्तीपुर सड़क मार्ग कोनेला चौक से आगे सुबह 7 बजे बॉस बल्ले लगाकर जाम कर दिया.जिससे यातायात कई घंटो तक बाधित रहा.
ग्रामीणों ने बताया की बुलाकिपुर पंचायत के मकदमपुर वार्ड संख्या 4 मे बीते एक सप्ताह से ऊपर से नल जल का मोटर खराब हो गया है.जिससे पंचायत के सैकड़ो लोगो के घर में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई होता था.
परन्तु पिछले सप्ताह मोटर खराब हो जाने के कारण सप्लाई बंद है.जिसकी मरम्मत ठीकेदार द्वारा नहीं करवाया जा रहा है.बोलने पर आजकल आजकल कर रहा है.वही इसकी शिकायत अन्य अधिकारियो को भी किया गया परन्तु इस भीषण गर्मी में कोई नहीं सुन रहा है.गर्मी में सैकड़ो परिवारों के घरो में पानी नहीं पहुंचने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
हार कर इसके निदान को लेकर सड़क जाम किया गया है.वही मोटर संचालक राम विनोद राय ने बताया की मोटर खराब की लिखित शिकायत 15 सितंबर को विभाग से किया गया था.
जिसमें गेटवलव भी खराब होने का जिक्र किए थे परन्तु विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं करवाया गया जिस कारण मोटर बंद है.
वही जाम की सुचना पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद सड़क जाम दोपहर में समाप्त हुआ.इस दौरान घंटो से ऊपर सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप था.जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.वही लोगों का कहना था कि अगर मोटर ठीक नहीं हुआ तो फिर से सड़क जाम करेंगे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
