दलसिंहसराय थाना के 6 एएसआई बने एसआई, डीएसपी व थानाध्यक्ष ने दी बधाई।
दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को विभागीय प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद सभी छह पुलिस पदाधिकारी अब अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्य करेंगे। एक साथ थाना के छह पुलिस पदाधिकारियों में विपिन कुमार, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, दिनेश कुमार, मो नईम निर्मला कुमारी,एसआई बनने पर थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा।
प्रमोशन मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने वरीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने सभी नवप्रोन्नत एसआई को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि प्रमोशन के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं।
उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
थाना परिसर में सहकर्मी पुलिस पदाधिकारियों ने भी नवप्रोन्नत एसआई को शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने कहा कि लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे पदाधिकारियों को प्रमोशन मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है। प्रमोशन के बाद सभी पदाधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
एक साथ छह एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन मिलने को थाना के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
