Samastipur

समस्तीपुर में ब्यूटी पार्लर से शराब बरामद:पुलिस ने संचालक को भी किया गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक ब्यूटी पार्लर से विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर संचालक को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में चल रहे ब्यूटी पार्लर में हुई।सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को गुपचुप जानकारी मिली थी कि ब्यूटी पार्लर में शराब रखी गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पार्लर में छापा मारा।छापेमारी के दौरान वहां से कुल 3.25 लीटर विदेशी शराब मिली। शराब मिलने के बाद पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालक रंजीत कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। रंजीत कुमार साहू गोपाल साहू के बेटे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *