Dalsinghsarai

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम मंदिर व राजा चौक

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा उठा है। सांसद निधि से लगाई गई हाईमास्क लाइट से रात में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर में रोशनी बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है। बताते हैं कि श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति ने मंदिर परिसर में हाईमास्क लाइट लगाने के लिए सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से आग्रह किया था। सांसद की पहल पर सांसद निधि से लाइट लगाई गई। इसके लिए न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज सहित सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार जताया। लाइट लगवाने में सहयोग के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को भी धन्यवाद दिया गया। न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि विद्यापतिधाम धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से उपयोगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राजाचौक भी हुआ रोशन

सांसद निधि से विद्यापतिनगर के राजाचौक पर भी हाईमास्क लाइट लगाई गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने स्विच ऑन कर लाइट का उद्घाटन किया। लाइट जलते ही राजाचौक और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठा।

भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यापतिधाम क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर परिसर में लाइट लगने से श्रद्धालुओं को रात में सुविधा मिलेगी। वहीं राजाचौक पर हाईमास्क लाइट से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने सांसद निधि से कराए गए इस कार्य का स्वागत किया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *