Begusarai

बेगूसराय- 7 दिनों में लड़की की दूसरी लाश मिली:शरीर पर जींस-शर्ट, गले में स्टॉल लिपटी थी

बेगूसराय के तेघरा में मंगलवार को 7 दिनों के भीतर लड़की की दूसरी लाश मिली है। लड़की की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने सुबह करीब 6:30 बजे पानी किनारे पड़ी लाश देखी। करीब 20 वर्षीय युवती ने नीली जींस, चेकदार फुल शर्ट पहनी थी और कमर में स्टॉल लिपटा हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना पिढ़ौली डिहबार बाबा थानघाट के पास जमींदारी बांध के पास की है। इससे पहले 8 सितंबर को बिनलपुर में गड्ढे के पानी में चादर-बिछावन से लपेटी 25 वर्षीय महिला की लाश मिली थी, जिसके गले पर फंदे के गहरे निशान और हाथों में मेहंदी लगी थी।

 

जींस और चेकदार फुल शर्ट पहने इस युवती की हत्या कर लाश फेंकी गई है या वह बाढ़ के पानी में बहकर आई है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस दोनों एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *