दलसिंहसराय:साइकिल सवार को बचाने में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाइक सवार जख्मी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित बीएड कॉलेज के पास एक क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार सवार स्व. मोहन लाल दास के पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि वह पटना में नौकरी करते हैं,और अपनी माँ के साथ सहरसा के डुमरा स्थित अपने घर जा रहे थे. इस बीच हल्की बारिश भी हो रही थी. दुर्घटना स्थल पर कार के सामने एक साइकिल सवार लड़का अचानक से आ गया.जिसे बचाने में कार कालेज की दीवार से टकरा गई.
साइकिल सवार लड़के की पहचान शेखपुरा निवासी यशवीर कुमार के रूप में की गई है,वह बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन उसकी साइकिल चपेट में आ गयी.वहीं गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सिंघिया घाट निवासी अशोक कुमार साह का पुत्र सुमन सौरभ को भी हल्की चोटें आई हैं.घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस आगे की करवाई में जुट गई.