Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था

समस्तीपुर में गणेश पूजा और मेला देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मेले से लौटते वक्त ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार रविंद्र कुमार घायल हो गया। दोस्तों ने परिजन को सूचना दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसके बाद घायल को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के माली नगर ठहरा वार्ड संख्या-8 निवासी शत्रुघ्न पासवान का बेटा रविंद्र कुमार (19) है। घटना पूसा थाना क्षेत्र की है।घटना की सूचना मिलने पर चकमहेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

 

मृतक के चाचा नथुनी पासवान ने बताया कि रविंद्र कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे रविंद्र अपने चार दोस्तों के साथ टोटो से गणेश पूजा और मेला देखने गया था।

 

चकमहेसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि टोटो पलटने के कारण युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *