Patna

मंडल रेल प्रबंधक ने सोनपुर–बरौनी रेलखंड एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षण 

पटना।सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा दिनांक 10 एवं 11 सितंबर 2026 को सोनपुर–बरौनी रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था, स्टेशन प्रबंधन, यात्री सुविधाओं, अनुरक्षण कार्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिनांक 10 सितंबर की मध्य रात्रि में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा समपार संख्या 53/A/T एवं बेगूसराय स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने समपार की कार्यप्रणाली, संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों, स्टेशन संचालन तथा यात्री सुविधाओं का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, सतर्कता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 

दिनांक 11 सितंबर 2026 को श्री अमित सरन द्वारा बरौनी वाशिंग पिट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोच अनुरक्षण, साफ-सफाई एवं रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात गढ़हरा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अमित सरन एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।

 

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), बरौनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेल परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा तथा दोनों संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।निरीक्षण क्रम में खगड़िया स्थित 20 बेड वाले आर.पी.एफ. बैरक का शिलान्यास मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा किया गया।

 

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा थानाबिहपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज (FOB), साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं अन्य यात्री-केंद्रित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार एवं बेहतर रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में थानाबिहपुर स्थित नवनिर्मित क्रू रेस्ट रूम का विधिवत उद्घाटन भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। यह सुविधा रेल परिचालन से जुड़े क्रू सदस्यों को बेहतर विश्राम एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

 

इसके बाद सेमापुर स्टेशन परिसर एवं रेलवे ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक एवं स्टेशन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा *बरौनी–कटिहार रेलखंड का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान रेलखंड पर ट्रैक, परिचालन एवं संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने कहा कि, “सुरक्षित, संरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन सोनपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर निरंतर निगरानी, सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान मंडल की विभिन्न शाखाओं के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *