Samastipur

समस्तीपुर:गंगा स्नान कर लौट रहे पति-पत्नी की मौत, ट्रॉली की चपेट में आया बाइक

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एस एच- 55 पर पंचवटी चौक के समीप शुक्रवार को ट्रॉली वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में लोग जुट गये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के बाद वाहन चालक ट्रॉली लेकर बेगूसराय की ओर निकल गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से वाहन को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा पेठिया के समीप चालक सहित पकड़ लिया गया.

 

दंपती की पहचान

मृतकों की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ा निवासी करीब 40 वर्षीय राधेश्याम मंडल एवं उनकी पत्नी माला देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दंपती सिमरिया धाम में गंगा स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान रोसड़ा के पंचवटी चौक के समीप यह सड़क हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार एवं पुअनि सुभाष चंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रॉली वाहन चालक वाहन लेकर बेगूसराय की दिशा में चला गया. रोसड़ा पुलिस की सूचना पर खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया.

 

इसी दौरान पुलिस ने बाड़ा पेठिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया, हालांकि वाहन का खलासी मौके से फरार होने में सफल रहा.बाद में यातायात पुलिस समस्तीपुर के पुअनि प्रदीप कुमार हिरासत में लिए गये चालक एवं दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली वाहन को अपने साथ समस्तीपुर ले गये.

 

सड़क जाम व हंगामा

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित कर दिया, जिससे बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 पर आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई.

 

परिजनों में कोहराम

मृतकों की पहचान उनके पास मिले कागजात के आधार पर की गयी तथा घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतक दंपत्ति के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *