Samastipur

समस्तीपुर के लाल सौरव बने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल स्टैक पाइथन ट्रेन के सारथी

समस्तीपुर।भारतीय रेलवे के इतिहास में 08 सितंबर 2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया. मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPA) से वडोदरा के लिए दुनिया की पहली ‘इलेक्ट्रिक डबल स्टैक कंटेनर लॉन्ग हॉल पाइथन ट्रेन’ का शुभारंभ किया गया. दोपहर 12:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशाल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस ऐतिहासिक ट्रेन के मुख्य सारथी बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित भीरहा गांव निवासी सौरव कुमार बने. अशोक कुमार के सुपुत्र व सहायक लोको पायलट सौरव ने इस तकनीकी उपलब्धि में ट्रेन संचालन की मुख्य जिम्मेदारी संभाली. विश्व स्तर पर माल ढुलाई के क्षेत्र में इसे रेलवे की बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समारोह में जुटे शीर्ष दिग्गज

समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ आला अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सौरव ने बताया कि देर शाम ड्यूटी की सूचना मिलने पर वे बेहद उत्साहित थे. देश के प्रधानमंत्री द्वारा रवाना की गई इस ऐतिहासिक ट्रेन को चलाना उनके लिए जीवन का अत्यंत गर्व का पल रहा.

 

गांव में खुशी और जश्न का माहौल

सौरव की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भीरहा में जश्न का माहौल बन गया. ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. ग्रामीणों का कहना है कि सौरव ने अपनी मेहनत से जिले और पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *