Samastipur

पूसा मौसम विभाग का अलर्ट,उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट 

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से 12 से 16 सितंबर 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमान में गरज वाले बादल बनेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

Weather News: 13 और 14 सितंबर को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 सितंबर को मानसून की सक्रियता में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तर बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बादल विकसित होंगे. इन दोनों दिनों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी अथवा मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

 

अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने का अनुमान

आगामी दिनों में तापमान में बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. सुबह के वक्त वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 से 95 प्रतिशत तक रहेगा, जो दोपहर बाद कम होकर 55 से 65 प्रतिशत पर आ जाएगा.

 

पुरवैया हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रति घंटा

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी. हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. नमी युक्त पुरवैया हवा चलने से सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन दोपहर में उमस का अहसास बना रह सकता है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *