Samastipur

ताजपुर में हत्या के प्रयास मामले के 3 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा प्रखंड की चकपहार पंचायत के कमतौल गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी कुशेश्वर राय के बेटे मनोज कुमार राय, और मनोज कुमार राय के बेटों विकास कुमार व अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पिता और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया है कि तीनों पर माधोपुर दिघरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी बैजनाथ राय के बेटे रजनीश कुमार को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश का आरोप है। इन पर आपराधिक षड्यंत्र रचकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

 

ताजपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के प्रयास मामले के तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *