दलसिंहसराय:बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीने पचास हजार रुपये, जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय,बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से चकनवादा में बाइक सवार बदमाशों ने पचास हजार रुपये छीन लिया. घटना के बाद चकनवादा निवासी मो. जमील की भतीजी के हल्ला करने पर जब तक स्थानीय लोग जुटे तब तक बाइक सवार बदमाश दूर निकल गया था.झपटमारी की शिकायत किये जाने पर थाने की पुलिस ने बैंक की शाखा में सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना की है.
महिला ने बताया की एसबीआई की मुख्य शाखा से वह 50 हजार रुपये निकालकर उसे झोला में रख साइकिल से गोलापट्टी होते घर जा रही थी.पेट्रोल पंप के पीछे चकनवादा स्थित बांध पर पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने रुपये वाला झोला झपट लिया एवं भाग गये.आवासीय मोहल्ले में दिनदहाड़े छिनतई की इस वारदात से मोहल्ले के लोग सकते में हैं.
बताते चले कि शहरी क्षेत्र में थोड़े दिनों के अंतराल पर झपटमार गिरोह के लोग रुपये झपटने,डिक्की तोड़कर रुपये, जेवर पर हाथ साफ करने या महिला के गले से सोने की चेन उड़ा लेने की घटना को अंजाम देते आरहे है.पुलिस से अधिकांश मामले की शिकायत भी की जाती है.लेकिन सीसीटीवी खंगालने एवं प्राथमिकी दर्ज करने तक पुलिस कार्रवाई सिमटी हुई नजर आती है.किसी भी मामले में बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस अब तक विफल है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
