Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेन की चपेट में आया चार साल का मासूम, मौके पर ही हुई मौत

समस्तीपुर: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड स्थित सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ. स्टेशन की पूर्वी गुमटी संख्या 21बी से करीब 50 मीटर पूरब रेलवे लाइन पार कर रहा चार वर्षीय मासूम रेल इंजन की चपेट में आ गया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर की दिशा से एक अकेला रेल इंजन तेजी से खगड़िया की ओर जा रहा था. इसी दौरान मासूम बच्चा अचानक रेलवे ट्रैक पार करने लगा. इंजन की गति तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया.

 

हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दे दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *