Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:नाजिरपुर विवाद को लेकर माकपा की सभा, निर्दोष लोगों को फंसाने का विरोध

दलसिंहसराय।उजियारपुर,नाजिरपुर पंचायत में पिछले दिनों पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उजियारपुर इकाई की ओर से नाजिरपुर स्थित ग्रामीण हाट में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा का आयोजन जिला मंत्री रामाश्रय महतो के पर्यवेक्षण में हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसमें विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।विधायक अजय कुमार ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़कर थाना ले गई, जिनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ भी अपराधियों की तरह मारपीट की गई। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मामूली विवाद को लेकर निर्दोष ग्रामीणों को मामले में फंसाया जाना उचित नहीं है। पार्टी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है।

 

सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा कि उजियारपुर पुलिस बेलगाम हो गई है। जनता के साथ बेहतर व्यवहार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय लाठी-डंडे के बल पर आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के अधिकारों पर हमला है, जिसे माकपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सभा में अंचल मंत्री उपेंद्र राय, अवधेश कुमार मिश्रा, जगदीश महतो, उमेश साहनी, मनोज कुमार, कुंवर प्रसाद साहनी, उपेंद्र दास, रामप्रवेश भी थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *