हाजीपुर में AC रिपेयरिंग के दौरान गैस लीक से ब्लास्ट:मिस्त्री झुलसा; इलाज के दौरान मौत
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर AC रिपेयरिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में AC मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया।स्थनीय लोगों ने उसे तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना PMCH रेफर कर दिया गया। PMCH पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका
हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बताया गया कि मिस्त्री AC की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान AC से गैस लीक होने के बाद अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सदर अस्पताल से PMCH किया गया रेफर
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल मिस्त्री को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल पटना PMCH रेफर कर दिया। PMCH पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मद सोहेब के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान काजीपुर थाथन थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी मोहम्मद हैदर के 35 वर्षीय बेटे मोहम्मद सोहेब के रूप में हुई है। सोहेब AC रिपेयरिंग का काम करता था।
रोज की तरह काम पर निकला था
मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति AC रिपेयरिंग का काम करते थे। बुधवार को भी वह रोज की तरह AC बनाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान काम करते समय हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
