दलसिंहसराय:प्रधानाध्यापक का विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के रा.मध्य विद्यालय मालपुर के प्रधानाध्यापक इंद्र भूषण सिंह के सेवा नृवित होने पर विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक कुमारी विभा की अध्यक्षता व रामानुराग झा व युवा कवि कुमार अमरेश के संचालन में हुए कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन व आये अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में हमेशा ज्ञान की रोशनी फ़ैलाने का कार्य करते हैं.नए शिक्षक शिक्षिकाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए.जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पीएगा उतना दहाड़ेगा हम विद्यालय के विकास में हर सम्भव मदद करेंगे.शिक्षक संघ के सचिव अनंत कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं,इन्हे मर्यादित व्यवहार करना चाहिए.
प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि प्रधानाध्यापक इंद्र भूषण के व्यक्तित्व से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए.इनके कार्यकाल में विद्यालय विकास किया है और बच्चे उच्च शिक्षा कि और अग्रसर हुए है.मुन्ना कुमार सहनी व गायिका श्वेता यादव ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.इस दौरान सभी ने प्रधानाध्यापक इंद्र भूषण सिंह को पाग चादर,माला एंव उपहार देते हुए सम्मानित किया एंव उनके उज्वल भविष्य कि कामना की.प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर,मुखिया महेश्वर राम, राम बहादुर झा, केदार राय, हरे कृष्ण मिश्र,अधिवक्ता विनोद कुमार समीर, राज कुमारी,कुमार गौरव,अरुण कुमार झा, सुमन दीदी, कपिल देव महतो, मिथिलेश कुमार,राजीव कुमार साह, चंद्रशेखर झा, कुंदन कुमार,संजीत कुमार चौधरी सहित सैकड़ों प्रधानाध्यापक,प्रधान शिक्षक,शिक्षक,अभिभावक व बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे.रामअनुराग झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
