दलसिंहसराय हीरा लाल साह धर्मशाला एवं कला केंद्र के निर्माण पर बनी सर्वसम्मति
दलसिंहसराय,केंद्रीय मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय के आमंत्रण पर विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं हीरा लाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड के पदाधिकारी,दाता परिवार के सदस्य हलई स्थित उनके आवास-सह-कार्यालय पहुंचे. मंत्री नित्यानंद राय के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी पक्षों के बीच सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा के उपरांत धर्मशाला निर्माण एवं संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.जिसमें धर्मशाला का नाम“हीरा लाल साह जी धर्मशाला”होगा,कला केंद्र का नाम “श्री राम जानकी जी कला केंद्र” होगा, कला केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी विजुअल आर्ट फाउंडेशन को प्रदान की जाएगी.
भविष्य में किसी विपरीत परिस्थिति के कारण निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद होता है, तो उक्त जिम्मेदारी श्री राम जानकी हीरा लाल साह जी धर्मशाला न्यास बोर्ड को सौंप दी जाएगी.बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्णय को क्षेत्र में कला, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
इस अवसर पर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी, सचिव चंदन प्रसाद, संजय कुमार सोनी, मुरारी प्रसाद, ललन कुमार सोनी,चित्रकार मो. सुलेमान,उत्सव जायसवाल, डॉ. संजीव प्रकाश,हेमंत कुमार गुप्ता, बलराम पंडित, देवेंद्र कुमार सोनी, हरिओम प्रसाद, विनोद कुमार प्रसाद, संजय कुमार सोनी, सुनील कुमार बमबम,अनिल कुमार सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
