Samastipur

बॉयफ्रेंड संग पत्नी को घर में पकड़ा, इसलिए गला घोंटा’:पति का कबूलनामा, गिरफ्तार 

समस्तीपुर.“मेरी पत्नी का पड़ोस के एक युवक से अफेयर चल रहा था। मैंने अपने घर की सीढ़ी पर दोनों को रात में एक साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उसका बॉयफ्रेंड छत के रास्ते फरार हो गया। दोनों को एक साथ देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया, फिर मैंने पत्नी की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

26 साल की मीना देवी की हत्या करने वाले उसके पति अजीत पोद्दार (36) ने ये बातें कही। समस्तीपुर में मीना की हत्या 27 अगस्त की रात हुई थी। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी पति अजीत पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूली।

8 साल पहले हुई थी शादी

 

आरोपी अजीत पोद्दार बिशनपुर गांव का रहने वाला है। करीब 8 साल पहले उसकी शादी मीना देवी से हुई थी। दोनों के 2 बेटे हैं, एक की उम्र 4 और दूसरे की 6 साल है। पुलिस ने दोनों बच्चों के नाम क्लियर नहीं किए हैं।पुलिस के अनुसार, मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद दोनों बच्चों को उनके मामा अपने घर ले गए हैं।

 

अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा

 

आरोपी अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि “27 अगस्त की रात मेरी पत्नी मीना का बॉयफ्रेंड चोरी-छिपे उससे मिलने मेरे घर पहुंचा था। इस दौरान मैं अपने 2 छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था।इस दौरान बारिश हुई तो मेरी नींद टूट गई। इसके बाद मैंने अपने दोनों बच्चों को कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद मैंने देखा कि मेरी पत्नी छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड से बातें कर रही है। उसके प्रेमी ने जैसे ही मुझे अपनी ओर आते देखा वो छत के रास्ते फरार हो गया। जिसके बाद गुस्से में मैं अपनी पत्नी की तरफ बढ़ा और जोर से उसका गला पकड़ लिया, उसके मरने तक उसका गला दबाए रखा।

 

पत्नी की मौत के बाद मैंने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में किसी ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी है।”

 

हालांकि जांच के दौरान अजीत के खिलाफ सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे 30 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया था, तब आरोपी पति भी गया था।

दिल्ली में फल की दुकान चलाता था आरोपी

 

पुलिस के अनुसार आरोपी अजीत पोद्दार दिल्ली में फल की दुकान चलाता था। पत्नी और दोनों बच्चे समस्तीपुर में रहते थे। इसी दौरान करीब एक साल पहले पत्नी का पड़ोस के लड़के से अफेयर शुरू हो गया। इस बात की भनक अजीत को थी, पर वो कंफर्म नहीं था, क्योंकि वो ज्यादातर दिल्ली में रहता था।घटना से करीब 10 दिन पहले अजीत घर लौटा था। इस बार उसने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

 

फंसने के डर से आरोपी शोर मचाने लगा

 

पत्नी मीना देवी की मौत के बाद खुद को बचाने के लिए अजीत शोर मचाने लगा। बच्चे कमरे में थे। बड़ा बेटा पिता के पास पहुंचा तो उसने देखा मां की मौत हो चुकी है। अजीत भी उससे कहने लगा कि तुम्हारी मां नहीं रही।इसके बाद अजीत ने आसपास के लोगों को जगाया और कहने लगा कि मेरी पत्नी मीना देवी की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पड़ोसी पर हत्या का जताया था शक

 

पुलिस को अजीत ने बताया कि जमीन विवाद में पत्नी की हत्या कर दी गई है। पड़ोसी से मेरा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, हो सकता है कि पड़ोसी ने ही मेरी पत्नी की हत्या की हो। शुरुआती जांच में ही पुलिस को अजीत के बयान पर संदेह हो रहा था, पर उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे।घटनास्थल पर भी किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले थे। 28 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

 

फिंगर प्रिंट मैच होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने मामले की जांच फॉरेंसिक की टीम से भी कराई थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मीना के गले पर फिंगर प्रिंट है, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर अजीत का भी फिंगर प्रिंट लिया। दोनों फिंगर प्रिंट को मैच कराया गया तो पुलिस कंफर्म हो गई कि हत्या अजीत ने ही की है।पुलिस ने अजीत को पकड़ा, उससे सख्ती से पूछताछ की, तब उसने हत्या की बात स्वीकार की।

 

 

भाई ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी

 

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि 27 अगस्त की रात खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में मीना देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीना देवी दो बच्चों की मां थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *