Samastipur

विद्यापतिनगर में फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया गया:पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को इश्तेहार का तामिला कराया। यह कार्रवाई घटहो थाना के सहयोग से सोठगामा गांव में की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची और इश्तेहार चस्पाया। यह कदम फरार अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए बाध्य करने हेतु उठाया गया है।इस मामले में स्व. भजन सहनी के पुत्र दीपक सहनी, कमलू सहनी, कमलू सहनी की पत्नी विभा देवी और स्व. भजन सहनी की पत्नी रुणिया देवी को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी सोठगामा गांव के निवासी हैं।

 

पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *